ADG श्री एस एन साबत हुए सम्मानित तो विंध्यधाम भी इठलाया

मिर्जापुर । विन्ध्याचल मण्डल में DIG तथा मां विंध्यवासिनी के जिले में SP रहे ADG, लखनऊ श्री एस एन साबत को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के शिलान्यास की अभेद्य सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 74वें स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किए जाने से विंध्यधाम भी हर्षित हुआ है।

 SP के रूप में आमजन से सीधे संवाद, समस्याओं के समाधान, शांति-व्यवस्था के लिए शांतिप्रिय लोगों की भागीदारी बढ़ाने, मां विंध्यवासिनी धाम के दोनों  नवरात्र मेलों में श्रद्धालुओं के हित में उठाए गए कदम आज भी उदाहरण के रूप में उल्लिखित होते हैं । जबकि DIG के रूप में उनका व्यक्तित्व लेखकीय हुआ । दानवाधिकार को समूल नष्ट करने वाली पराम्बा के धाम में मानवाधिकार की प्रथम स्थापना के गवाह हैं लगभग सभी पुराण। ऐसे धाम में श्री साबत ने मानवाधिकार की महत्ता, भारतीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्थितियों का व्यापक अध्ययन कर पुस्तक लिखी । उनके लेखकीय व्यक्तित्व को प्रबद्ध समाज ने यहां भरपूर सराहा था । श्री साबत को विंध्य का यह धाम आज भी याद करता तो है ही, साथ ही पुलिस के श्रेष्ठतम अधिकारियों में उनकी गिनती भी करता है।

  इस स्थिति में जया एकादशी को ही स्वाधीनता-दिवस का पर्व होने पर इस धाम ने उनके जय की कामना की और साथ में उनके यश के रथ को निरन्तर गति देते रहने की भी मां विंध्यवासिनी से मनौती की।

    प्रयागराज के पिछले कुंभ मेले में भी सुदृढ पुलिस व्यवस्था के लिए तीर्थराज प्रयाग की कृपा से वे सरकार द्वारा सम्मानित हुए थे।

                           सलिल पांडेय, मिर्जापुर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ