रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी रायबरेली के सुपर मार्केट स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ई. वीरेन्द्र यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
आपको बता दें कि, इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री यादव ने समस्त जनपदवासियों को 74वें स्वतन्त्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि, देश की आजादी में हमें देश के उन महान वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए सभी की खुशहाली एवं सम्मान के लिए अनवरत मेहनत एवं ईमानदारी से राष्ट्र हित में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
श्री यादव ने कहा कि, जिस देश के नागरिकों का राष्ट्रहित सर्वोपरि होता है, वह राष्ट्र अपनी सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विरासत को केवल बचाकर रख सकता है, बल्कि मानव जाति के कल्याण में अपने को सहभागी भी बना सकता है।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से हाजी मो0 इलियास, रवीन्द्र पाण्डेय, राजेश मौर्य, अरशद खान, श्रवण चौधरी, ओ.पी. यादव, नीलू पाण्डेय, रज्जन यादव, विनय यादव, रामप्रसाद रामे, मो0 सलीम, हरीश चैरसिया, वीरेन्द्र बहादुर, रंजीत यादव, सगीर खाँ, सुरेश पटेल, चन्द्रराज पटेल, मुकेश रस्तोगी, डा. आई. जावेद, अरविन्द चौधरी, शशि कुमार यादव, पूनम मौर्या, हेमन्त कुशवाहा, मो0 फहीम, मो0 साहिल, मिर्जा सुल्तान बेग, अमित यादव, राहुल मौर्या, अजय यादव, देवतादीन यादव, शिवबरन यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ