रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: पोखरनी के ग्राम प्रधान और वरिष्ठ भाजपा नेता शिव बालक पाल को उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक का शाखा महराजगंज का अध्यक्ष चुने जाने पर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
आपको बता दें कि, शिव बालक पाल को स्थानीय भूनि विकास बैंक का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। उनके निर्विरोध चयन पर पूर्व भाजपा विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी, भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य डॉक्टर एमडी पासी, राम अभिलाख लोधी, भूपेश मिश्रा, विद्यासागर अवस्थी, ज्योति प्रकाश अवस्थी, सर्वेश अवस्थी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सरदार फतेह सिंह, चंद्रपाल यादव, संतलाल लोधी, जगदीश लोधी सहित बड़ी तादाद में लोगों ने खुशी जताई है।

0 टिप्पणियाँ