प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक भागीरथी गेस्ट हाउस मुराई बाग में आयोजित की गई। जिसमें डलमऊ में संगठन के गठन को लेकर चर्चा की गयी।जिसमे पदाधिकारियों द्वारा ये निर्णय लिया गया कि जल्द कमेटी का गठन 11 लोगो की कमेटी बनाकर संगठन का गठन किया गया जायेगा।
आपको बता दें कि, नगर अध्यक्ष लालगंज विवेक शर्मा ने कहा कि, व्यपारियो की सुरक्षा बहुत जरुरी है जिससे व्यापारी खुलकर व्यापार कर सके। इस मौके पर लालगंज के पदाधिकारी विवेक शर्मा, विशाल शर्मा, दीपचंद गुप्ता, शीलू त्रिवेदी, रानू शर्मा, उमेश मिश्रा, पप्पू सोनी, पिंटू तिवारी, बिलाल खान, फराज अहमद, लालू सोनी, सहजादे, मनीष यादव आदि व्यापारी उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ