फोटो-डीएम ब्लाक सतावं के सामुदायिक शौचालयो का निरीक्षण करते हुए
डीएम ने ब्लाक सताव के निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों का किया निरीक्षण
निर्माण कार्यो में गुणवत्ता, मानक व समयबद्धता पर दे विशेष ध्यान-वैभव श्रीवास्तव
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने ब्लाक सतांव के चंदौली व बथुआ के ग्रामों में बनाये जा रहे सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता आदि देखा। उन्होंने बथुआ में समुदायिक शौचालय बनने में गति धीमी पाये जाने पर सम्बन्धित ग्राम प्रधान, सचिव व खण्ड विकास अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए, सम्बन्धित ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार आदि को सीज करने के निर्देश देने के साथ ही सचिव का स्थाई रूप से वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये।
आपको बता दें कि, डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि, सामुदायिक शौचालयों को निर्माण सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं वाले कार्यो में से है। जिसमें मानक व गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यो में किसी भी प्रकार की ढिलाई व शिथिलता, किसी भी स्तर पर क्षम्य नही होगी। इसी क्रम में डीएम ने निर्माणाधीन हो रही नाली को देखा तथा सम्बन्धित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिये।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र राज सिंह, प्रधान, बीडीओं राजेश सिंह, सचिव संत सरण उपस्थित रहे।





0 टिप्पणियाँ