कार्तिक पूर्णिमा मेला डलमऊ के साथ-साथ गोकनाघाट, गेगासोघाट, रालपुरघाट पर लगने वाले सभी मेले स्थगित-डीएम।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जनपद रायबरेली के तहसील डलमऊ के क्षेत्रान्तर्गत नगर पंचायत डलमऊ स्थित गंगा घाट तट पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला का आयोजन किया जाता है, इस मेले में जनपद रायबरेली के साथ-साथ आस-पास के जनपदों के 10-15 लाख श्रद्वालु/स्नानार्थी प्रतिभाग करते हैं। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा मुख्य स्नान 29 व 30 नवम्बर को है। 


    आपको बता दें कि, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश शासन (नगर विकास) लखनऊ के निर्देशानुसार व कोरोना वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद रायबरेली में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला डलमऊ 2020 के आयोजन को स्थागित किया गया है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं वि0रा0, नगर मजिस्ट्रेट समस्त एसडीएम, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत डलमऊ को निर्देश दिये है कि, जनपद में अन्य स्थानों में भी डलमऊ मेला के आंशिक रूप में यथा गोकनाघाट तहसील ऊँचाहार, गेगासोंघाट, रालपुरघाट, तहसील लालगंज में भी छोटे मेले आयोजित होते रहते है। 


    शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार व कोरोना संक्रमण को नियंत्रण करने हेतु यह आवश्यक है कि जनपद के उपरोक्त सभी मेलों को स्थगित किया गया है। जनपद के बाहर से आने वाले श्रद्वालुओं को इससे अवगत कराया जाये तथा श्रद्वालुओं को जनपदों की सीमाओं में ही रोकने की कार्यवाही की जाए साथ ही कार्तिम पूर्णिमा मेला 2020 के साथ-साथ जनपद में अन्य स्थानों पर होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले भी स्थगित कर दिये गये है अपने-अपने क्षेत्रों को निरीक्षण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही भी करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ