शिवाकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: विकासखंड बछरावां के प्रमुख पद पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय दउवा के पुत्र अमन दउवा का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनना लगभग तय हो गया है।
आपको बता दें कि, अमन दउवा को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपना प्रत्याशी घोषित किया गया था, नामांकन प्रक्रिया के दौरान 6 लोगों के द्वारा पर्चे खरीदे गए थे, परंतु दाखिले के समय केवल दो पर्चे जिसमें एक अमन दउवा तथा तथा दूसरा उनकी पत्नी का था, बाकी 4 लोगों के द्वारा पर्चा ही दाखिल नहीं किया गया। इस प्रक्रिया के चलते स्वाभाविक है कि, एक पर्चा वापस हो जाएगा, और अमन दउवा निर्विरोध निर्धारित तिथि को ब्लाक प्रमुख घोषित हो जाएंगे।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, रामा विधायक राम नरेश रावत, भाजपा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष पशुपति शंकर बाजपेई, भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार बृजेश शुक्ला समेत सैकड़ों की तादात में भाजपा व समर्थक मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ