राम का अपमान करने वाले लोगों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुये मनोज पाण्डेय

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जगतपुर ऊंचाहार, में दौलतपुर के विशाल मैदान में आयोजित मनोज पाण्डेय की ज्वाइनिंग सभा में ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी। उमड़ी भीड़ से आज जिले का ही नहीं बल्कि प्रदेश का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। उमड़े अपार जनसमूह को देखकर गदगद गृहमंत्री अमित शाह अपने पूरे भाषण में मनोज पाण्डेय को केन्द्र रखकर तारीफ की। कहा मनोज पाण्डेय विचारों से समझौता नहीं करते हैं, और राम का अपमान करने वाले लोगों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुये हैं। 

      वह भी ऐतिहासिक पल था जब पार्टी के वरिष्ठ नेतागण मनोज पाण्डेय को ज्वाइनिंग कराने के लिए उठे, तो भारत के गृहमंत्री ने सबको रोका और कहा कि, मैं स्वयं मनोज पाण्डेय को ज्वाइन कराऊंगा। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के दूसरे नम्बर के सबसे बड़े और ताकतवर नेता ने मनोज पाण्डेय को पटुका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलायी, तब उपस्थित लाखो लोग जय श्री राम, अमित शाह, मनोज पाण्डेय जिन्दाबाद के नारों से सभा स्थल गूंज उठा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ