रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में बुधवार को आवास दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 18 लाभार्थियों का चाबी व स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसी के साथ लाभार्थियों ने गृह प्रवेश किया।
आपको बता दें कि, महराजगंज विकास खंड परिसर के सभागार में खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने 18 लाभार्थियों नसरीन बानो, अंकित सिंह निवासीगण अतरेहटा, जगदीश, रामनिडर निवासीगण जिहवा, राम अवतार, देवमती, राम कुमारी निवासीगण सिकंदरपुर आदि को चाबी सौंप कर स्वीकृत प्रमाण पत्र दिया।
खंड विकास अधिकारी ने कहा कि, सरकार गरीबों के हित में कार्य कर रही है। उसे गरीबों के सिर पर छत की भी चिता थी। इसी के तहत आवास योजना के जरिये गरीबों को छत देने का कार्य किया है। सरकार का फोकस गांव, गरीब व कमजोर लोगों पर है। सरकार ने हर जरूरतमंद की जिदगी में खुशहाली सुनिश्चित की है। जिसमें हर समाज की बराबर की हिस्सेदारी है। खण्ड विकास अधिकारी ने आए हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सभी ग्राम पंचायत अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं लाभार्थी मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ