भाजपा व आरएसएस नेता के पिता की तेरहवीं संस्कार में उमड़ी भीड़

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के पूरे हनुमंत सिंह मजरे ताजुद्दीनपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कृषि कार्य प्रमुख के पिता की तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में भाजपा और संघ परिवार से जुड़े लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में भाजपा, आरएसएस समेत राजनीतिक, सामाजिक व मीडिया से जुड़े लोग मौजूद रहे।

      आपको बता दें कि, बुधवार को ताजुद्दीनपुर ग्राम पंचायत के पूरे हनुमंत सिंह गांव में देवेन्द्र सिंह (अमित) भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं योगेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कृषि कार्य प्रमुख के पिता कप्तान सिंह की तेरहवीं संस्कार का आयोजन किया गया। कोटेदार व सामाजिक कार्यकर्ता कप्तान सिंह का विगत दिनों लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था, वह गंभीर बीमारी से ग्रसित थे।

   ज्ञात हो कि, दिवंगत कप्तान सिंह के बड़े बेटे देवेन्द्र सिंह भाजपा नेता हैं और छोटे बेटे योगेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कृषि कार्य प्रमुख के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। दिवंगत कप्तान सिंह की तेरहवीं संस्कार में, खण्ड कार्यकारिणी महराजगंज और जनपद स्तरीय भाजपा के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि देकर शोक संन्त्रप्त परिवार को सांत्वना दी।

      इस मौके पर खण्ड कार्यवाह धर्मेन्द्र कुमार, खण्ड संघ चालक जगमोहन यादव, बौद्धिक प्रमुख गजेन्द्र तिवारी, सम्पर्क प्रमुख, अनुराग श्रीवास्तव, बजरंग दल के संतोष मौर्य तथा भारतीय जनता पार्टी के नेता भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धी लाल पासी, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, पूर्व प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला मंत्री भगवत किशोर सिंह, भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी एडवोकेट, ज्योति प्रकाश अवस्थी एडवोकेट, बाबूजी डोमापुर, भाजपा नेता सरोज गौतम एडवोकेट, पूर्व प्रधान अतुल सिंह, रामकुमार सिंह, गीरेन्द्र सिंह भदौरिया, पूर्व प्रधान रविराज सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सिंह, पूर्व सभासद विजय धीमान, हरिहर सिंह, राजेश सिंह, रामसरन सिंह, संजय सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित बड़ी संख्या क्षेत्रीय गणमान्य शामिल हुए।

     शोक सभा में शामिल लोगों ने अपनी ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की तथा दिवंगत को श्रद्धांजलि दी। वहीं, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी धारण किया गया।

    दिवंगत कप्तान सिंह के शोकाकुल परिवार से मिलते हुए संघ चालक व कार्यवाह ने कहा कि, संघ परिवार आपने कार्यकर्ताओं के सुख-दु:ख में हमेशा साथ खड़ा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ