मुअसं.-366/19 धारा-147, 148, 149, 323, 302, 201 भादवि के वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगैन व अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज 31 अक्टूबर 2019 को प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह व हमराही पुलिस टीम थाना हरचंद्रपुर द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-366/19  धारा-147, 148, 149/323, 302, 201 भा0द0वि0 से संबंधित वांछित अभियुक्तगण,1- गया बक्श सिंह उर्फ दीपू सिंह पुत्र  त्रिभुवन सिंह निवासी असईपुर थाना सलवन जनपद रायबरेली हाल-पता निकट सोमू ढाबा रतापुर थाना मिलएरिया रायबरेली।
    2- लवकुश पुत्र साहब प्रसाद निवासी टोडरपुर अहुरी थाना मोहनगंज जनपद अमेठी, हाल-पता यादव होटल के पास सनेही बिल्डिंग रतापुर थाना मिलएरिया रायबरेली को मुखबिर खास की सूचना पर लक्ष्मी होटल बस स्टैंड थाना कोतवाली नगर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनकी निशादेही पर दिनांक-09 अक्टूबर 2019 को सोमू ढाबा में मृतक आदित्य प्रताप सिंह उर्फ रवि व सौरभ सिंह के साथ हुई मारपीट में प्रयुक्त डण्डा व पाइप को बरामद किया गया। जिस संबंध में अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता: गया बक्श सिंह उर्फ दीपू सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह निवासी असईपुर थाना सलवन जनपद रायबरेली हाल-पता निकट सोमू ढाबा रतापुर थाना मिलएरिया रायबरेली वहीं दूसरा आरोपी लवकुश पुत्र साहब प्रसाद निवासी टोडरपुर अहुरी थाना मोहनगंज जनपद अमेठी, हाल-पता यादव होटल के पास सनेही बिल्डिंग रतापुर थाना मिलएरिया रायबरेली।
     बरामदगी:- एक अदद डण्डा, एक अदद पाइप गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक:- 31 अक्टूबर 2019, स्थान- लक्ष्मी होटल बस स्टैंड के पास थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली।
     गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:- प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह थाना हरचन्द्रपुर जनपद रायबरेली, व0उ0नि0 महेंद्र प्रताप सिंह थाना हरचंद्रपुर जनपद रायबरेली, उ0नि0 अरविन्द्र कुमार मौर्य थाना  हरचंद्रपुर जनपद रायबरेली, उ0 नि0 आशीष तिवारी थाना हरचंद्रपुर जनपद रायबरेली, आरक्षी राम प्रवेश चौहान थाना हरचन्द्रपुर जनपद रायबरेली, आरक्षी चालक मनोज कुमार यादव थाना हरचंद्रपुर जनपद रायबरेली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ