विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए कैंप लोक अदालत में विद्युत उपभोक्ताओं का तांता।। Raebareli news ।।

 सर्वेश मिश्रा
बछरावां/रायबरेली: 10 दिसंबर 2019 दिन मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र बछरावां में लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें विद्युत विभाग संबंधित  सभी समस्याओं तथा विद्युत विभाग से संबंधित न्यायालय में लंबित मामलों का भी निस्तारण किया गया। विद्युत विभाग द्वारा बछंरावा में लगाए गए लोक अदालत में उपस्थित उपभोक्ताओं ने बताया कि, उनके मीटर में रीडिंग विद्युत खर्च से ज्यादा आ रही है तथा विद्युत बिल विद्युत विभाग द्वारा अनाप-शनाप दिए जा रहे हैं जिसकी भरपाई करना उन गरीबों की बस की बात नहीं है। वे सब उसे ही दुरुस्त कराने के लिए विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए लोक अदालत में आए हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ