एसएमआई ने धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जिले की तेजतर्रार जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना के निर्देशन पर महराजगंज क्षेत्र के अनेक धान क्रयकेंद्रों पर एसएमआई चंद्रकेश यादव ने जाकर धान खरीद की गहनता से जांच की तथा मौजूद किसानों से धान खरीद के बारे में जानकारी भी ली। जिस पर किसानों ने बताया कि, हम सभी किसानों का धान तीव्र गति से तौला जा रहा है।
      आपको बता दें कि, एसएमआई चंद्रकेश यादव ने दोपहर लगभग 12:00 बजे महराजगंज कस्बे के बछरावां रोड पर शिवगढ़ मोड़ स्थित पीसीएफ धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासन के निर्देशानुसार धान क्रय केंद्रों पर दी जाने वाली किसानों को सभी सुविधाओं की  बारीकी से जांच की, जहां सब सही पाया  गया। एस एम आई चंद्र केस यादव ने केंद्र प्रभारियों से  यह भी कहा  कि, किसानों से  मिलजुल कर  ज्यादा से ज्यादा धान खरीद की जाए व किसानों को पूरी सहूलियत भी दें। जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी या दिक्कतों का सामना ना करना पड़े और किसानों को समुचित व्यवस्था देकर किसानों का पैसा जल्द से जल्द उनके खातों में भेजा जाए।
      एसएमआई ने पीसीएफ केंद्र प्रभारी विजय कुमार से भी बात की और अभिलेखों की गहनता से जांच  की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ