जब वांछित डीआर सर्जिकल नर्सिंग होम का संचालक डॉ राजेश कुमार चढ़ा कोतवाल अरुण कुमार सिंह के हत्थे।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: आखिरकार स्थानीय डीआर सर्जिकल नर्सिंग होम का संचालक डॉ राकेश कुमार यादव महराजगंज कोतवाल अरुण कुमार सिंह के हत्थे चढ़ गया। आरोप है विगत 7 फरवरी को गलत इंजेक्शन लगाने के मामले में हुई रामदुलारे की मौत के मामले में वह वांछित चल रहा, कोतवाली पुलिस ने उसे उस समय दबोच लिया जब वह सील किए हुए नर्सिंग होम के अंदर से सामान लदवा कर कहीं और ले जा रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ने के साथ साथ माल लदा वाहन भी जब्त कर लिया है।
      आपको बता दें कि, विगत 7 फरवरी को कोतवाली क्षेत्र के गांव महापत गंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला के रहने वाले 60 वर्षीय राम दुलारे यादव की  गलत इंजेक्शन लगाने स मौते हो गई थी। आरोप है  कि, इंजेक्शन डीआर सर्जिकल नर्सिंग होम में एक अकुशल कर्मचारी द्वारा लगाया गया था। मौत के बाद काफी हंगामा हुआ था। मौके पर पुलिस थी।
      मामले में मृतक के पुत्र राहुल ने डॉ राकेश यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी, तथा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था, प्रशासन ने घटना के तत्काल बाद इस नर्सिंग होम को सील करा दिया था, और डॉक्टर राकेश यादव की खोजबीन की जा रही थी। यह मामला विगत 3 मार्च को डीम सुभ्रा सक्सेना के सामने मृतक के परिजनों ने उस समय उठाया था, जब वह तहसील दिवस की अध्यक्षता करने महराजगंज आई थी।
      परिजनों का आरोप था कि, डॉ राकेश यादव अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। तो डीएम ने मौजूद एसीएमओ को लताड़ लगाते हुए एफआईआर सरकारी तौर पर दर्ज कराने का निर्देश दिया था, साथ ही पुलिस को निर्देश दिया था कि, अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाए। किंतु अभियुक्त  छुप-छुप कर पुलिस को चकमा देता रहा।
      इसके बाद पुलिस संपूर्ण लाक डाउन लागू होने से उसमें व्यस्त हो गई। उधर बीती रात कोतवाल को सूचना मिली कि, राकेश यादव नर्सिंग होम के पिछले दरवाजे से सामान निकाल कर कहीं ले जाने में जुटा है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह दल बल के साथ  मौके पर पहुंचे और डॉक्टर राकेश कुमार को माल निकालते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और माल सहित वाहन को कोतवाली ले आई। कोतवाल ने वाहन भी सीज कर दिया है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। अभियुक्त का चालान कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ