अभियुक्तों के पास से बगैर कागजात के बरामद बाइक को पुलिस ने किया सीज
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। वाहन चेकिंग के दौरान शिवगढ़ पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को 3 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं अभियुक्तों के पास से बगैर कागजजात के मिली बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है।
आपको बता दें कि, शनिवार को शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित जनता इण्टर कॉलेज के पास शिवगढ़ पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने बाइक सवार अभियुक्त अभिषेक शुक्ला उर्फ सुनील शुक्ला उर्फ सुमित शुक्ला पुत्र प्रेम नारायण शुक्ला निवासी सोनिया नगर शहर कोतवाली रायबरेली
व अमन उर्फ अंकित तिवारी पुत्र गणेश शंकर तिवारी निवासी सोनिया नगर शहर कोतवाली रायबरेली को रोककर बाइक के कागज मांगे तो अभियुक्तों के होश उड़ गए । शक होने पर जब पुलिस ने दोनों अभियुक्तों की तलाशी ली तो अभियुक्तों के पास से 3 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
वहीं अभियुक्तों के पास से बगैर कागजात के बरामद हुई एक अदद मोटरसाइकिल हीरो होण्डा एचएफ संख्या यूपी 33 एल 7683 को पुलिस ने सीज कर दिया है। दोनो अभियुक्तों पर पुलिस ने स्थानीय थाने में 8/21 एनडीपीसी एक्ट व 188 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर रही है।
जब पुलिस ने अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास के विषय में संबंधित थानों में पता किया तो शहर कोतवाली में अभिषेक शुक्ला उर्फ सुनील शुक्ला उर्फ सुमित के विरुद्ध रायबरेली शहर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 242/183/25 ए व मुकदमा अपराध संख्या 243/18 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पाया गया।

0 टिप्पणियाँ