कोरोना फाइटर्स ने नेरुआ रायपुर को किया सैनिटाइज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: कोरोना वायरस के संक्रमण का खौफ हर किसी में दिखाई दे रहा है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर हर कोई चिंतित है। किंतु कोरोना वायरस से घबराने की नहीं, सावधानी बरतने की जरूरत है। 
      आपको बता दें कि, कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 3 मई कर दी है। ताकि कोरोना वायरस की चैन को तोड़ा जा सके। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शासन- प्रशासन और समाजसेवियों एवं जागरूक ग्राम प्रधानों द्वारा गांवों - कस्बों एवं सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइज कराया जा है। ताकि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सके।
       कोरोना वायरस के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को शिवगढ़ क्षेत्र की नेरुआ रायपुर ग्राम पंचायत को ग्राम प्रधान रामरानी, प्रधान प्रतिनिधि रतीपाल रावत, प्रधान पति विजय कुमार के नेतृत्व में कोरोना फाइटर्स द्वारा सैनिटाइज किया गया। 
       ग्राम प्रधान रामरानी का कहना है कि, लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंसिंग,स्वच्छता और बचाव के द्वारा ही कोरोना को हराया जा सकता है। विदित हो कि नेरुआ रायपुर शिवगढ़ क्षेत्र की ऐसी ग्रामसभा है जो सबसे पहले ओडीएफ घोषित हुई थी। जिसके लिए ग्राम प्रधान रामरानी को जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री सम्मानित कर चुके हैं। सबसे अच्छी बात रही कि ग्राम पंचायत को खुले में शौच मुक्त बनाने में गांव की हर एक व्यक्ति ने बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया।
       जिसके चलते 43 ग्राम पंचायतों वाले शिवगढ़ क्षेत्र में नेरुवा रायपुर ग्राम पंचायत सबसे पहले खुले में शौच मुक्त हो सकी। ग्राम प्रधान रामरानी का कहना है कि लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के मामले में समूची ग्राम पंचायत की लोगों का बराबर सहयोग मिल रहा है। जिससे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कोरोना के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग में पूरी सफलता मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ