जायसवाल युवा मंच ने कैंडल जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: जायसवाल युवा मंच रायबरेली के जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल एवं प्रदेश महासचिव जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में आज डलमऊ ब्लॉक के शहीद स्तंभ में कैंडल जलाकर भारत चीन सीमा पर शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
     आपको बता दें कि, इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों की कुर्बानी को याद किया और चीनी सामानों का बहिष्कार करने का फैसला लिया। 
    इस मौके पर जिला महासचिव सतीश जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष बृजेंद्र जायसवाल, डलमऊ नगर अध्यक्ष जुगल जायसवाल एवं जिले व नगर के सभी पदाधिकारी सहित पवन जायसवाल, नितिन जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, ऋतिक जायसवाल, योगेंद्र जायसवाल, पीयूष जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, उत्कर्ष जायसवाल, सुधीर जायसवाल, भूपेंद्र जायसवाल आदि लोगों ने 2 मिनट का मौन रख शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ