विभागीय उच्चाधिकारियों की उदासीनता के चलते किसी बड़ी अप्रिय घटना का हो रहा इंतजार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मौरावा बछरावां राजमार्ग पर बिशुनपुर ग्राम सभा के पास लगभग 15 दिनों पहले आई तेज आंधी तूफान से कई पेड़ टूटकर सड़क पर गिर पड़े। वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा अधिकतर पेड़ों को काटकर सड़क से हटा दिया गया। किंतु कुछ पेड़ों को इस ढंग से काटा गया कि, वह आधी सड़क में आज भी रास्ता घेरे हुए है। 
     आपको बता दें कि, काटे गए पेड़ों के मोटे तने सड़क के आधे हिस्से को घेरे हुए दिखाई देते है। कई बार दिन के उजाले में वाहन बचते बचाते निकल जाते हैं। किंतु रात में अचानक कई बार सामने से पड़ रही लाइट के कारण लोग पेड़ के इस मोटे तने से टकरा जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं।
    क्षेत्र के लोगों ने कई बार विभाग को मौखिक रूप से इस बात की सूचना दी कि, आने जाने वाले राहगीरों को आधे कटे पेड़ की वजह से परेशानी उठानी पड़ रही है। गलीमत यह रही कि, अब तक कोई जान माल का खतरा नहीं हुआ।
      किंतु यदि ऐसे ही चलता रहा तो किसी दिन कोई अप्रिय घटना   हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ