दबंगों से परेशान दलित युवक ने लगाई क्षेत्राधिकारी की चौखट पर न्याय की गुहार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: एक दलित युवक की पुश्तैनी जमीन पर विगत 5 वर्षों से पक्के पिलर खड़े हैं। बावजूद गांव के ही यादव बिरादरी के पांच दबंग लोगों के द्वारा बीती रात जबरन कब्जा किए जाने और गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़ित ने थुलेंडी  पुलिस चौकी से न्याय न मिलता देख क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी की चौखट पर शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
      आपको बता दें कि, विगत कई महीनों से थुलेण्डी  चौकी पुलिस वैसे भी सुर्खियों में है। चाहे क्षेत्र में अवैध देसी शराब के मामले को लेकर हो, या चाहे खनन का मामला रहा हो, जैसे अनेक गंभीर मामलों में लिप्त थुलेंडी चौकी की पुलिस हमेशा सुर्खियों में रही है। अपने कारनामों से बदनाम थुलेंडी पुलिस चौकी एक बार फिर अपने कारनामों से सुर्खियों में है। जहां से न्याय मिलता देख परेशान एक दलित युवक काली दीन पुत्र श्रीपाल पासी निवासी ग्राम अटरा  ने क्षेत्राधिकारी महराजगंज को  दिए गए शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
     पीड़ित द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि, गांव के ही दबंग प्रतिपक्ष गण मैकू लाल यादव, शंकर दयाल, शिवलाल, सज्जन व शिवम द्वारा उसकी पुश्तैनी जमीन पर बीती सोमवार की रात जबरन कब्जा करने की नियत से कांटा (झाड़ी) लगा दिया। पीड़ित के मना करने पर जबरन जानवर बांधने के लिए नांद गांड रहे थे, जब पीड़ित ने मना किया, तो पांचो दबंग  प्रतिपक्षगण एक राय होकर भद्दी भद्दी गाली देने लगे तथा जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि, यह जमीन छोड़ दीजिए नहीं तो जान से मार दूंगे।
     पीड़ित जब शिकायती पत्र लेकर थुलेंडी पुलिस चौकी पहुंचा, तो उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की कहावत चरितार्थ करते हुए पीड़ित को ही थुलेड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सिंह  द्वारा डरा धमका कर हवालात में बंद करने की बात कही गई। जबकि, पीड़ित के भाई हंस बहादुर उम्र 30 वर्ष व श्री पाल 85 वर्ष को हवालात में डाल दिया। दबंग प्रतिपक्षगणों के दबाव में बीती रात से लगभग 24 घंटे दोनों को हवालात में डाले रखा। जब चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सिंह को यह पता चला कि, श्रीपाल पासी की उम्र 85 वर्ष है, तब तो चौकी इंचार्ज के हाथ पैर फूल गए और आनन-फानन श्रीपाल को छोड़ दिया तथा हंसराज को शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
      जबकि, रायबरेली जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई के निर्देशों को   धता बता रहे थुलेण्डी पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सिंह जो, आए दिन अपने नित नए कारनामों से चर्चा में बने रहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ