रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: नगर पंचायत सभागार में शासन द्वारा नामित सभासदों को शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर शपथ दिलाई गई। इस दौरान नामित सभासदों ने क्षेत्र के विकास में हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
आपको बता दें कि, बछंरावा नगर पंचायत सभागार में क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत की अध्यक्षता में अधिशासी अधिकारी अजीत कुमार बागी ने शासन द्वारा नामित सभासदों सुरेंद्र चौधरी, पूनम पांडे व राम मनोहर को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण दिलाई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी ने उम्मीद जताई है कि, क्षेत्र के विकास में जो समस्याएं आने आ रही थी। उन्हें नामित सभासदों के माध्यम से शासन तक पहुंचाने और उन्हें दूर कराने में सरकार की और अधिक मदद मिलेगी।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने कहा कि, वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए नगर पंचायत प्रशासन जिला प्रशासन से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है। क्षेत्र के विकास में किसी भी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
नामित सभासद सुरेंद्र चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि, वह अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटेंगे। अन्य सभासदों के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास में सहयोग करेंगे।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष परवेश वर्मा, हरे कृष्ण पांडे, लिपिक अशोक कुमार, सुधीर सिंह, विनोद सोनी, वीरभान सिंह, मयंक रंजन द्विवेदी सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ