रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के महराजगंज और शिवगढ़ थाना क्षेत्रों में जहर खाने से 2 लोगों के हालत गंभीर होने की सूचना प्राप्त हुई है।
आपको बता दें कि, पहली घटना महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे रानी में रहने वाले रामदेव की 19 वर्षीय पुत्री ममता ने घरवालों की डांट पर क्षुब्ध होकर विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी आए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
वहीं दूसरी घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गांव माली का पुरवा में पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद विनोद कुमार 35 पुत्र गंगा प्रसाद ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे भी इलाज के लिए सीएचसी महराजगंज लाया गया, इसकी भी हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ