सड़क हादसे में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, एक की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज बाजार से वापस घर जा रहे बाइक सवार दो लोगों को पीछे से आ रही एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक बाइक चालक को गहरी चोटें आने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
    आपको बता दें कि, सीएचसी महराजगंज से मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के फेरू का पुरवा मजरे पहरेमऊ का रहने वाला राहुल 20 पुत्र छेद्दू अपने साथ तोमर दास का पुरवा मजरे अन्दूपुर के संतोष 30 पुत्र ननकऊ को बैठाकर गांव की ओर जा रहा था, तभी हसनगंज और पहले मऊ के बीच अचानक एक जानवर सामने आ गया, तो राहुल ने ब्रेक लगा दी और उसकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर ही गिर पड़ी।
      इसी दरमियान पीछे से आ रही बाइक जिसे घुड़वारा थाना डलमऊ का रहने वाला दीपक 35 पुत्र राम सजीवन चला रहा था। वह आकर बाइक समेत गिरी बाइक में टकरा गया। जिससे तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। 
     ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर तीनों को सीएचसी महराजगंज पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं राहुल की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ