रजनीकांता अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए 6 जून यानी शनिवार से “सेवा सत्याग्रह” शुरू किया गया है। ‘लल्लू की महा रसोई’ के जरिए पार्टी कार्यकर्ता 25 लाख जरूरतमंदों को भोजन वितरित करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस ने 6 जून शनिवार से 12 जून 2020 तक सेवा सत्याग्रह शुरू कर दिया है। इस महाभियान के अंतर्गत महराजगंज विकासखंड क्षेत्र की मऊ ग्राम पंचायत में महारसोई का शुभारंभ करते हुए बरीबरा, कूटी, मोतीगंज, मऊ गांव सहित अन्य पूरवो में लगभग एक हजार गरीब जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किए हैं। यहां उपस्थित कांग्रेसियों ने बताया कि, इसके साथ ही पूरे प्रदेश में पोस्टकार्ड व सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया जा रहा है।
आपको बता दें कि, यहां कार्यक्रम में मौजूद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृपा शंकर शर्मा ने बताया कि, प्रदेशाध्यक्ष की रिहाई के लिए 6 जून शनिवार से पूरे प्रदेश में "सेवा सत्याग्रह" आंदोलन चलाया जा रहा है। इस महाअभियान की थीम सेवा की है, विजय हम सब की होगी। कांग्रेस का सिपाही मजदूर का भाई, के नारे के साथ पूरे प्रदेश में कांग्रेसजन 25 लाख जरूरतमंदों को भोजन वितरित करेंगे।
बछरावां विधानसभा के सह प्रभारी गिरजेश श्रीवास्तव ने इस संवाददाता को बताया कि, यह महारसोई 6 जून से 12 जून 2020 तक चलेगी। पूरे प्रदेश में जरूरतमंदों लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए भोजन वितरित किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि, इस कैंपेन के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस का नारा है “सेवा की होगी विजय हम सब में लल्लू अजय।
वहीं इस कार्यक्रम में मौजूद पूर्व बछरावां विधानसभा प्रत्याशी साहब शरण पासी ने कहा कि, प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को सेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए सरकार ने जेल में डाला है, लेकिन अंत में सेवा और सत्य की ही जीत होगी। जेल की सलाखें और फर्जी मुकदमे हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक पाएंगे। पार्टी कार्यालय को सांझी रसोई घर में तब्दील कर दिया गया है। इसके साथ ही सड़कों और हाईवे पर गुजर रहे लोगों के लिए स्टॉल भी लगाए गए हैं। पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए 10 लाख पोस्टर लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी आवाज उठाई जाएगी।
मऊ न्याय पंचायत अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने कहा कि, 22 जिलों में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय सांझी रसोई घर में तब्दील कर दिए गए हैं। जहां पर आज भी लोगों को खाना खिलाया जा रहा है। बता दें कि, 20 मई से अजय कुमार लल्लू जिला कारावास में बंद है और निचली अदालत से उनकी बेल अपील खारिज हो चुकी है।
इस मौके पर ब्लाक महासचिव हरचरन पासी, युवा कांग्रेसी नेता संजय सिंह, रामशरण सिंह, राहुल सिंह, सुजीत सिंह, माता प्रसाद, बाबू पासी, बाबूलाल, सीताराम, रामसनेही, गुरचरण, रामअचल, राममिलन, संतराम, जगदेव, पवन आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ