श्री बरखंडी स्मारक राज्य हांकी प्रतियोगिता का प्रभात साहू ने फीता काटकर किया शुभारंभ।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र के कस्बा स्थित श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज मैदान में श्री बरखंडी स्मारक राज्य हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें उद्घाटन मैच में डीएच  रायबरेली व बाराबंकी के मध्य खेला गया। वहीं रायबरेली 5-3 से विजई रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू व पूर्व विधायक राजाराम त्यागी रहे।
       आपको बता दें कि, मुख्य अतिथि ने कहा कि, खेल भावनाएं व्यक्ति को आगे बढ़ाती हैं इसमें जाति धर्म का कोई भेदभाव नहीं होता है। इसलिए ऐसे आयोजन  होते रहने चाहिए।गौरतलब हो कि, श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज मैदान में 1958 से हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।वार्षिक प्रतियोगिता में उद्घाटन मैच डीएचए रायबरेली व बाराबंकी के मध्य खेला गया। जिसमें रायबरेली टीम के सक्षम ने खेल के 25 वें 56 वें 57वें मिनट में 3 गोल तथा शिवम ने खेल के 44वें व 56 वें मिनट में दो गोल किए।
     वहीं जवाब में उतरी बाराबंकी की टीम से मोहम्मद शोएब,24 वें मिनट में मुजीब अहमद ने 52 वें तथा शुभम ने 59 वें मिनट में गोल किए। इस प्रकार रायबरेली 5-3 से विजई रही। बाराबंकी को तीन तथा रायबरेली को दो पेनाल्टी कार्नर मिले। 
बाराबंकी के शुभम कश्यप को ग्रीन कार्ड तथा रायबरेली के सक्षम को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। दूसरा मैच सुल्तानपुर वर्सेज शिवगढ़ के मध्य होना था, किंतु शिवगढ़ के खिलाड़ियों ने अव्यवस्थाओं को लेकर मैदान में आने से मना कर दिया। जिसको लेकर सुल्तानपुर को वाक ओवर दिया गया।
       सुल्तानपुर टीम बिना खेले विजई रही। शिवगढ़ के खिलाड़ियों के ना खेलने से जन भावनाएं आक्रोशित हो गई लोगों ने जमकर प्रदर्शन भी किया। हॉकी प्रतियोगिता के रेफरी अनितेश प्रयागराज तथा झांसी के सूर्य प्रताप सिंह रहे, स्कोरर प्रमोद सिंह व राकेश कुमार सिंह रहे।
       इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर टीएन त्रिपाठी, हर बहादुर सिंह, डॉ बृजेश सिंह, अरुण कुमार सिंह, अरविंद शुक्ला, अरुण त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ