एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने सोनिया व प्रियंका पर कसा तंज।।Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने रायबरेली में सीएए/एनआरसी का विरोध करने वाली महिलाओं को पैसा देकर करवाया गया प्रदर्शन बताया है। उन्होंने कहा कि, यह प्रदर्शन प्रियंका गांधी के निर्देश पर हुआ है। सदर कोतवाली के क्षेत्र किला गेट पर बीते दिनों मुस्लिम महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही थी।
      आपको बता दें कि, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, रायबरेली में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जो महिलाएं प्रदर्शन कर रही थी वह कांग्रेस के इशारे पर कर रही थी। श्री सिंह ने आगे कहा कि, रायबरेली जनपद में उन्हें विपक्ष में बैठने का जनता ने मौका दिया है। वे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे हैं और वह जीते हुए सांसदों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उन्हें रायबरेली की जनता ने जनादेश दिया है। श्री सिंह ने कहा कि, उन्होंने जब अपनी नजरों से देखा तो रायबरेली जनपद मे सीएए के विरोध में जो दो-तीन दिन नाटक चला वो सोनिया और प्रियंका के निर्देश पर किया गया।
     उन्होंने आगे कहा कि, यह उनकी मानसिकता ही कही जाएगी कि, जिस रायबरेली ने उन्हें सम्मान दिया। गांधी और नेहरू परिवार को ऊंचाइयों के शिखर पर ले जाने का काम किया। वही नेहरू खानदान आज रायबरेली की गंगा जमुनी तहजीब को कलंकित करने पर तुली हुई है। निश्चित ही उन्हीं के इशारे पर रायबरेली के टाउन हाल में महिलाओं द्वारा नागरिकता संशोधन कानून पर किया गया विरोध कांग्रेस की साजिश थी।
लेकिन रायबरेली के अमन पसन्द लोगों के द्वारा और यहां के मुस्तैद प्रशासन के द्वारा सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के मंसूबों पर पानी फेर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ