विद्यालय के प्रबंधक ने शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को दिया सन्देश।। Raebareli news ।।

प्रसान्त शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: शांति मनोहर इंटर कॉलेज के प्रबंधक संदीप चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्रीय लोगों, शिक्षक, मित्रों एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि, आज पूरा विश्व करोना वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। मृत्यु का तांडव पूरे विश्व में तहलका मचाए हुए हैं। देश का प्रत्येक नागरिक भयभीत है। इसके बावजूद भी हमारे देश के डॉक्टर, पुलिस और प्रशासन से लेकर सफाई कर्मचारी तथा अनेकों विभागों के कर्मचारी अपने प्राणों को संकट में डालते हुए करोना से युद्ध लड़ रहे हैं। सच्चे मायने में यही लोग देश के सच्चे वीर सपूत हैं जो हम सब की हिफाजत के लिए विना रात दिन की परवाह किए बड़े ही धैर्य एवं उत्साह के साथ कार्य कर रहे हैं।
    विद्यालय के प्रबंधक ने आम जनमानस से अपील की है कि सरकार और प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का लोग शत-प्रतिशत पालन करें, बहुत ही आवश्यक कार्य के लिए घर से बाहर निकले, मुंह और नाक को मास्क अथवा गमछे से ढक कर रखें, थोड़ी थोड़ी देर पर अपने हाथों को सैनिटाइजर व साबुन से धोते रहें। जागरूकता से ही हम सब इस महामारी से बच सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ