आग लगने से एक मौत तथा लाखों का सामान जलकर हुआ खाक।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र बछरावां के बगाही गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर में आग लगने से एक मवेशी की मौत हो गई है जबकि छप्पर के नीचे रखा सामान जलकर खाक हो गया है।
     आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक बगाही गांव के रहने वाले सुंदर पुत्र रामभरोसे गांव के बाहर खेतों में छप्पर डालकर पशुपालन कर रहे थे। जिसमें 5 मवेशी पाल रखे थे उसमें से एक मवेशी की छप्पर में आग लगने की वजह से जलकर मौत हो गई है। छप्पर के नीचे दो पंपिंग सेट इंजन, चारा मशीन सहित लाखों की कीमत का घरेलू सामान भी जलकर खाक हो गया है।
      पीड़ित सुंदर ने बताया कि, उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है। वहीं आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भाजपा युवा नेता सचिन सोनी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और सरकार से मिलने वाली सहायता मुहैया कराने की बात कही। घटनास्थल पर मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनरेश ने बताया कि, राजस्व प्रशासन को सूचना दे दी गई है। सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद भी दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ