रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सहायता शिविर लगाया गया है। इस सहायता शिविर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहते हैं। आने जाने वाले सभी मरीजों को डॉक्टर तक पहुंचाते हैं। मरीजों व तीमारदारों काढा़ पिलवा रहे हैं, तो वहीं सोमवार से इस शिविर में कोविड -19 वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन का काम भी मंगलवार को शुरू कर दिया।
आपको बता दें कि, इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह रामजी जायसवाल, खंड संघचालक अमर सिंह राठौर, अंकुर सिंह, अरुण वर्मा व विचार परिवार से आनंद गुप्ता, दिनेश सिंह भदौरिया, डा0 जीबी सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस बारे में जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक से बातचीत की गई तो, उन्होंने बताया कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। सोमवार को लगे सहायता कैंप के माध्यम से जहां कोविड-19 के जांच करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है, तो वहीं कोविड 19 वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन में आ रही समस्याओं को लेकर भी इस संगठन ने एक अनूठी पहल की है, जो स्वागत योग्य है।

0 टिप्पणियाँ