बाजार से दहेज का सामान लेने जा रहे दो बाइक सवारों की नीलगाय से टक्कर, जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

                          प्रतीकात्मक फोटो

रजनीकांत अवस्थी

शिवगढ़/रायबरेली: मेहरबान खेड़ा मजरे गूढा़ के पास भवानीगढ़ मोटरसाइकिल से जा रहे दो युवक नीलगाय से टकरा गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

    आपको बताते हैं कि, मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर लगभग 12:00 बजे धर्मराज व उसका साथी अमित निवासी जोरावर खेड़ा बहन की शादी में दहेज देने के लिए भवानीगढ़ नई साइकिल लेने जा रहे थे, तभी मेहरबान खेड़ा के पास मोटरसाइकिल के सामने नीलगाय टकरा गयी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को शिवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों की हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ