रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए जहां एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के नाम दिए गए संदेश में 21 दिन के लिए पूरे देश में लाक डाउन लागू कर दिया है। उसी को अमलीजामा पहनाते हुए स्थानीय प्रशासन ने बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजा मऊ की साप्ताहिक बाजार को प्रभावशाली तरीके से कार्यवाही करते हुए बंद करा दिया है।
आपको बता दें कि, कोरोना वायरस के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने ग्राम सभा राजा मऊ में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को बंद करा दिया है। ताकि एक जगह भीड़-भाड़ इकट्ठा ना हो सके जिससे कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी उत्पन्न न हो सके।
आज 25 मार्च 2020 दिन बुधवार शाम को लगने वाला साप्ताहिक बाजार प्रारंभ हुआ, विगत दिनों लगने वाले बाजार की भांति आज भी भारी तादात में लोगों भीड़ बाजार में दिखाई देने लगी। फल, फ्रूट, सब्जी से लेकर किराना तक की दुकानों में रोजमर्रा का सामान खरीदने के लिए भारी भीड़ जुटने लगी।
लोग दैनिक उपयोग में आने वाली चीजों की खरीदारी करते नजर आए। इसी बीच किसी ने साप्ताहिक बाजार में भारी तादात में लगी भीड़ की सूचना पुलिस को दे दी।
सूचना पर पहुंची पर बछरावां पुलिस ने व्यापारियों के साथ सख्ती दिखाते हुए आनन फानन बाजार बंद करवाया और भारी तादात में इकट्ठा हो चुकी भीड़ को घर जाने की बात कहकर तितर-बितर किया। वहीं पुलिस ने व्यापारियों को लाक डाउन के नियमों को पालन करने के लिए निर्देशित भी किया और चेतावनी दी गई कि, यदि भविष्य में लाक डाउन के नियमों को तोड़ा गया, तो उनके साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जागरूकता के अभाव में अभी भी कोरोना जैसे खतरनाक वायरस के बारे में पूर्ण रूप से जागरूक नहीं हो पाए हैं। जिससे प्रशासन को मुनादी करवाकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है तब जाकर सरकार और प्रशासन इस घातक वायरस को रोक पाने में कामयाब होगा।

0 टिप्पणियाँ