नगर पंचायत बछरावां ने कस्बे को कराया सैनिटाइज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: बढ़ रही कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए और कस्बा वासियों को स्वस्थ रखने के संकल्प के साथ मौजूदा चेयरमैन शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी ने पूरे कस्बे का सैनिटाइज करवाया। नगर क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए भारी तादात में सफाई कर्मचारियों को भी लगाया गया।
     आपको बता दें कि, मौजूदा समय में कोरोनावायरस के प्रकोप से बचाव का तरीका समझाते हुए क्षेत्र भ्रमण के दौरान यहां के चेयरमैन शिवेद्र सिंह उर्फ रामजी ने कस्बे के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि, इस महामारी से केवल सावधानी से ही बचा जा सकता है। हमेशा एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें, थोड़े-थोड़े समय पर अपने हाथों को साबुन से धुलते रहे, अपने आप को स्वच्छ रखें। घरों को सैनिटाइज करें। मास्क लगाए बिना बाहर न निकले। बिना जरूरत के घरों के बाहर न जांय, प्रयास करें घर में ही रहे। शासन द्वारा जारी किए गए फोन नंबरों पर बात करके आवश्यकतानुसार जरूरत के सामान को अपने घर मंगवा ले।
      उन्होंने यह भी कहा कि, नगर पंचायत  के समस्त कर्मचारी व सभासद नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग है। 24 घंटे नगर पंचायत बछंरावा लोगों की मदद के लिए तत्पर है। कस्बे वासियों से अपील करते हुए श्री सिंह ने कहा कि, कस्बे में अगर कोई विदेश से अथवा शहर से आता है, तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को अवश्य दें या स्वयं जाकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाएं। जो समाज के लिए हितकर होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ