विद्युत करंट लगने से मासूम की मौत।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
गदागंज/रायबरेली:गदागंज थाना क्षेत्र के अलीपुर चकराई में एक 6 वर्षीय मासूम की पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने सीएचसी गौरा के डॉक्टरों पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाया है। 
     आपको बता दें कि,  जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम राकेश कुमार का 6 वर्षीय मासूम बेटा अरुण कुमार घर में खेल रहा था, तभी वह पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा लेकर पहुंचे, लेकिन वहां पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था, परिजन चीखते चिल्लाते रहे। कुछ देर बाद जब डॉक्टर निकले तब तक काफी देर हो चुकी थी।
      परिजनों का आरोप है कि, जब वह अस्पताल पहुंचे तो वहां कोई डॉक्टर उपस्थित नहीं था, और उनका बच्चा जीवित था। लगभग 1 घंटे बाद डॉक्टर बाहर अपने कमरे से आए और बच्चे को देखते ही मृत घोषित कर दिया। 
     उधर मासूम की मां गुड़िया देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। चार बहनों पूनम, निशा, मनीषा, पारुल में सबसे छोटा अरुण कुमार था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ