रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: रिश्तेदारी से वापस घर आ रहे एक 58 वर्षीय वृद्ध को एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कटरा मजरे कैर गांव निवासी बिंदा प्रसाद 58 पुत्र भगवानदीन अपनी रिश्तेदारी से साइकिल से महराजगंज आ रहा था तभी कुबना पुल के पास महराजगंज की तरफ से जा रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयानक थी कि, देखते ही देखते बिंदा प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं घटना की सूचना पर तेजतर्रार कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आए तथा मृतक बिंदा प्रसाद का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

0 टिप्पणियाँ