वाहन चालक ने 2 लोगों को मारी टक्कर घायलों का चल रहा इलाज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: अनियंत्रित रूप से वाहन चला रहे चालक ने बछरावां रोड पर जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।
     आपको बता दें कि, घटना शाम लगभग 5:00 बजे की है, थाना बछरावां क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का रहने वाला संजय कुमार 25 पुत्र सलिल बाइक से  महराजगंज से वापस घर जा रहा था तभी शिवगढ़ मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज गति के चार पहिया वाहन चालक ने उसकी बाइक मे टक्कर मार दी। वह बाइक समेत सड़क के किनारे जा गिरा। लोगों ने तत्काल उसे सीएचसी पहुंचाया।
       जानकारी के मुताबिक यही वाहन चालक कस्बे में आया तो बछरावां रोड पर  पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने एक अन्य साइकिल चालक को भी उसने टक्कर मार दी जब तक लोग उसका पीछा करते हैं वह भाग निकला। गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार को तत्काल जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ