ग्रामीणों की समस्याओं का निदान जल्द से जल्द करवाया जाएगा-वंदना सिंह।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: 6 फरवरी 2020 को ग्राम स्वराज अभियान के तहत सातवे प्रवास पर भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर महिला मोर्चा की बछरावां विधानसभा प्रभारी वंदना सिंह ने गांव में जाकर शौचालय, वृद्धा पेंशन, गैस चूल्हा, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, किसान सम्मान निधि तथा प्रधानमंत्री आवास आदि तमाम विषयों पर ग्रामीणों से मिलकर चर्चा की।
     आपको बता दें कि, प्रवास में बूथ अध्यक्ष राजेश गुप्ता, चंद्रभान सिंह, दिनेश, दुर्गेश, दिलीप  सिंह, उमा कुमारी पूर्व प्रधान आदि लोगों ने कोडरी जियापुर(मोन  ग्राम सभा) में समस्त ग्राम वासियों से मिलकर उनके दुख दर्द को सुना और आश्वासन दिया कि जल्द ही आप लोगों की समस्याओं का निदान जल्द से जल्द करवाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ