रजनीकांत अवस्थी
महाराजगंज/रायबरेली: खेतों की सिंचाई करने जा रहे युवक पर अचानक मधुमक्खियों के दल ने हमला बोल दिया और उसे मरणासन्न कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के गांव तदीपुर का रहने वाला अखिलेश कुमार सिंह 25 पुत्र विजय कुमार सिंह अपरान्ह अपने खेतों में पानी लगाने के लिए जा रहा था, तभी अचानक सारंग मधुमक्खियों के दल ने उस पर हमला बोल दिया। युवक अपने को बचाने के लिए इधर-उधर काफी दौड़ा लेकिन मधुमक्खियों ने उसे नहीं बख्शा बाद में चिल्लाने पर लोग दौड़े पर तब तक उसे मधुमक्खियां काफी लहूलुहान कर चुकी था।
घायल अवस्था में सीएचसी लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

0 टिप्पणियाँ