हिंदू मुस्लिम एकता क्रिकेट क्लब सीजन- 7: तीसरे दिन के चौथा लीग मैच पर निहाल क्रिकेट क्लब का कब्जा

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के स्वामी निद्राजीत श्री श्री 1008 स्वामी हरिदास जी महाराज की तपोस्थली बावन बुजुर्ग बल्ला के बबुरिहा मैदान पर चल रहे हिंदू मुस्लिम एकता क्रिकेट क्लब लीग मैच सीजन- 7 के तीसरे दिन मंगलवार को निहाल क्रिकेट क्लब महराजगंज और राजू क्रिकेट क्लब के बीच चौथा लीग मैच खेला गया। निहाल क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने यह मैच 15 रनों से जीत लिया।

     आपको बता दे कि, निहाल क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे निहाल क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए राजू क्रिकेट क्लब के कप्तान को जीत के लिए 92 रनों लक्ष्य दिया।

      लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरे राजू क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी 77 रनों का योगदान देकर ऑल आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए। इस लीग मैच में सर्वाधिक स्कोर निहाल क्रिकेट क्लब के अभिषेक का रहा, जिन्होंने 46 रनों का योगदान दिया, जिसमें पांच छक्के और दो चौके शामिल है। इसी के साथ तीसरे दिन के चौथा लीग मैच में निहाल क्रिकेट क्लब महराजगंज की टीम ने शानदार 15 रनों से मैच को जीत लिया। तीसरे दिन मैन ऑफ द मैच रहे शिवेंद्र को हिंदू मुस्लिम एकता क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अर्पित पंडित के हाथों मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। 

     इस मौके पर सैफी शेख उपाध्यक्ष, नूर आलम, वाहिद, अकरम नवाब, ऋषभ वर्मा, राजवीर सिंह, राजमणि सिंह, अभिजीत मिश्रा कवि, अंपायर ऋषभ वर्मा, जीशान कोटेदार, केदार कुमार मौर्य पूर्व प्रधान समेत बड़ी तादाद में दर्शक‌ मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ