महावीर विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमिस-डे: बच्चों ने गाया प्रार्थना और गीत, ईसा मसीह के जीवन पर प्रस्तुत की नृत्य-नाटिका

सार........

⭕ महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेण्ड्री कॉलेज में क्रिसमस व ईसा मसीह का मनाया गया जन्मदिन।

विस्तार.......

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: मंगलवार को क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर, महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेण्ड्री कॉलेज में प्रभु यीशु का जन्म दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित वचनों का पाठ किया गया, जिसके बाद बच्चों ने एक-दूसरे को 'हैप्पी मैरी क्रिसमस' कहकर परिवार, समाज और राष्ट्र की खुशहाली की कामना की।

     आपको बताते हैं कि, विद्यालय प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह की मौजूदगी में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया और प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित गीत प्रस्तुत किए। बच्चों ने प्रार्थना और बधाई गीत गाकर इस खास दिन को और खास बना दिया। विद्यार्थियों ने ईसा मसीह के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

     कार्यक्रम में प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि, मानवता की भलाई के लिए परमात्मा ने ईसा मसीह को सबसे महान और अमूल्य उपहार के रूप में संसार को भेंट किया है।

      प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बताया कि, ईसा ने ईसाई धर्म की शुरुआत की थी। ईसा मसीह कहते थे कि, दीन दुखियों की सेवा संसार का सबसे बड़ा धर्म है। सभी एक दूसरे को मैरी क्रिसमस कहकर बधाइयां तथा उपहार बांटते हैं। इसी दिन 25 दिसम्बर 1924 को कृष्ण बिहारी वाजपेई व उनकी सहधर्मिणी कृष्णा वाजपेई के घर पुत्र रत्न के रूप में अटल बिहारी वाजपेई का जन्म हुआ। आपकी शिक्षा बीए ग्वालियर से तथा एमए डीएवी  कॉलेज कानपुर में हुई। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका के कारण जेल गए। 

     प्रधानाचार्य ने कहा कि, अटल बिहारी वाजपेई 1996 में तथा 1998 से 2004 दो बार प्रधानमंत्री रहे। 2015 में सर्वतोमुखी विकास तथा आसाधारण कार्यों के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया। श्री वाजपेई के प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में भारत परमाणु संपन्न राष्ट्र बना। पड़ोसी देश से संबंध सुधारने हेतु बस सेवा संचालित की। सीमा की सुरक्षा देशहित में कारगिल जो थोपा गया युद्ध था जीता। देश को जोड़ने हेतु आपने स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना तथा कावेरी जल विवाद का सर्वमान्य हल खोज निकाला। आपकी दी गई सेवायें देश हित में युगों-युगों तक याद की जायेंगी। आप एक परिपूर्ण एवं सहृदय तथा कवि हृदय रखते थे। आपके ओजपूर्व भाषण सुनकर रोयें खड़े हो जाते थे। आप महापुरुष थे हम सब आपको याद करते तथा आपके कदमों पर चलने का प्रयास करेंगे।

     विद्यालय के बच्चों ने सांता क्लॉज का रूप धारण कर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। सांता क्लॉज बने विद्यार्थियों ने स्कूल में अन्य बच्चों के बीच जाकर टोपियां और गिफ्ट्स बांटे। बच्चों ने विद्यालय भवन को स्वरचित रंग-बिरंगी परियों और फूलों से सजाया। क्रिसमस ट्री पर सुंदर सजावट की गई, जो सभी का ध्यान आकर्षित कर रही थी।

      कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने प्रभु यीशु का संदेश प्रस्तुत किया। इसके साथ ही, सामूहिक गायन, सामूहिक नृत्य और विचित्र वेशभूषा के कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नर्सरी केजी के बच्चों ने सेंटा की ड्रेस, में सबका मन मोह लिया। क्रिसमस डे का यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया। मंजू सिंह, अनुपम सिंह, रुचि सिंह ने बच्चों को तैयार कर वातावरण को खुशनुमा बना दिया।

        इस अवसर पर राजीव मिश्रा, सुरेंद्र प्रजापति, अमरेंद्र प्रजापति, अनिमेष मिश्र, सरिता मिश्रा, नीरू बाजपेई, आलोक, राजकिशोर, लक्ष्मी सिंह, साधना सिंह, फातिमा बानो, नेहा सिंह, ज्योति सिंह,‌ शालिनी सिंह, जयसिंह, राधा शुक्ला, आलोक यादव, ज्योतिज जायसवाल, दिलीप गुप्ता, रामविलास, सौम्या बाजपेई, रामजी, अयोध्या प्रसाद, सुनीता, जगदीश तिवारी, गोमती आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ