2 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे सभी भवनो व कार्यालयों पर होगा ध्वजा रोहण
महात्मागांधी जयन्ती को हर्षोउल्लास व सादगी के साथ मनाये-वैभव श्रीवास्तव
रजनीकांत अवस्थी रायबरेली: कोविड-19 कोरोना संक्रमण से बचाव आदि को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने 2 अक्टूबर 2020 को महात्मागांधी की 151वी गांधी जयन्ती/लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती का समारोह को हर्षोउल्लास के साथ मनाने के निर्देश दिये है।
आपको बता दें कि, डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा है कि, 1 अक्टूबर को शहीद स्थल व अन्य स्थलों पर महापुरूषों की मूर्तियों, प्रतिमाओं सहित उसके इर्द-गिर्द स्थलों की साफ-सफाई ईओं नगर पालिका/नगर पंचायत द्वारा की जाये। 2 अक्टूबर को सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज समस्त कार्यालयाक्ष प्रातः 09ः00 बजे अपने कार्यालय में फहराये। महात्मागांधी/लाल बहादुर शस्त्री के चित्र व अनावरण व माल्यापर्ण करने के साथ ही गांधी जी के भजन आदि का भी गायन करे साथ ही राष्ट्रीय एकता अखण्डता सादा जीवन, उच्च विचार, मित्रव्ययिता, भाईचारा, सर्व धर्म सम्भाव, पंचायती राज्य को लोकतंत्र की बुनियादी इकाई आदि के विचारों को संक्षेप में जानकारी दी जाये। अनुसूचित जाति/जनजाति बाहुल्य क्षेत्र वार्ड/ग्रामों का चयन करके सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाये।
जिलाधिकारी ने 2 अक्टूबर गांधी जयन्ती के अवसर पर स्वास्थय विभाग द्वारा मलिन बस्तियों में जाकर वहा रहने वाले लोगों का हेल्थ चेकअप किया जाये। नगर पालिका, नगर पंचायत तथा ग्रामों में स्थित गांधी चबूतरों की साफ-सफाई तथा मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाये। जिसमें महामारी, बीमारी व मलेरिया आदि बीमारियों के रोकथाम के लिए सम्बन्धित टीके लगवाने तथा पेय जल को शुद्ध रखने के लिए कुओं में दवा डालने का कार्यक्रम व फागिंग का भी कार्य करें। इसके अलावा उन्होने अन्य विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के तहत कराये जाने वाले कार्यो को जैसे शहर के सभी चैराहों में पुताई कराने, सुलभ शौचालयों की सफाई कराने तथा सरकारी कालोनियों की साफ-सफाई आदि कार्यो को कराने को कहा। उन्होने जनपद में महात्मा गांधी की सभी प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण करने आदि के साथ ही मदिरा की दुकाने पूर्णतः बन्दी सुनिश्चित की जाये। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी, एआरटीओ पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से विशेष ध्यान देगें एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, परिषद, स्वयं व्यक्तिगत रूचि लेकर नगर क्षेत्र में एक विशेष अभियान के रूप में फागिंग कराना सुनिश्चित करेंगे। एआरटीओ, आबकारी विभाग अधिकारी, सीएमओं, ईओ नगर पालिका, डीआईओएस, बीएसए, महिला मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, आईएमए के अध्यक्ष आदि अधिकारी व व्यापार मण्डल, लायन्स एवं कोटरी क्लब के प्रतिनिधि डीपीआरओ, समस्त बीडीओ, नगर पालिका/नगर पंचायत अपने निर्धारित कार्यो को भली-भांति आजम दें।

0 टिप्पणियाँ