रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात बाइक सवार द्वारा तेजी व लापरवाही से चलते हुए एक अन्य बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल करने और गाड़ी टूट जाने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर बाइक सवार अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
आपको बता दें कि, पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना 4 अक्टूबर 2024 की है। कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर डेयरी के पास वाहन संख्या यूपी-33 एफ 4091 के अज्ञात चालक द्वारा तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आगे जा रहे बाइक सवार आनंद कुमार पुत्र शिवराम निवासी ग्राम मोन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी टूट गई थी। घटना के बाद राहगीरों द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज किया गया।
पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है।
कोतवाल बलिन्द गौतम ने बताया कि, पीड़ित द्वारा मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ