दरगाह मकनपुर शरीफ़ के सज्जादानशीन हजरात ने धूमधाम से मनाया 78वां जश्न-ए-आजादी

मो. रहबर

कानपुर-मकनपुर दरगाह हज़रत सैय्यद मदारुल आलमीन मदार पाक रहमतुल्लाह अलैहे आस्ताने आलीया मकनपुर शरीफ़ कन्नौज के सज्जादानशीन हजरात ने 78वां जश्न-ए-आजादी धूमधाम से मनाया तथा सभी ने मिलकर राष्ट्रीय


ध्वज फहराया व राष्ट्रीयगान में शामिल रहे।

     आपको बता दें कि, मकनपुर शरीफ़ मदरसा जामिया अरबिया मदारुल उलूम मदीनातुल औलिया के प्रिंसिपल हज़रत मौलाना इस्राफील मदारवी ने मकनपुर शरीफ़ कस्बे में मदरसे के तलबा व बच्चों के साथ जश्न-ए-आजादी का जुलूस निकाला। इस जुलूस में हज़रत सैय्यद मिसबाहुल मुराद, सैय्यद शोहरत अदीब आदि ने आज़ादी के नये तराने पढ़ें। 

     इस मौके पर हज़रत सैय्यद फैजी मियां ने बताया कि, हर साल बड़ी शानो-शौकत के साथ मकनपुर शरीफ़ में जश्न-ए-आजादी मनाया जाता है तथा इस जश्न में राष्ट्र स्वतंत्रता दिवस को अत्यधिक गर्व और भावना के साथ मनाया जाता है। राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा, सरकारी भवनों, घरों और सार्वजनिक स्थानों पर गर्व के साथ फहराया जाता है। साथ ही आस-पास के सभी क्षेत्रों के लोग परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, ध्वजारोहण समारोहों और देशभक्ति के गीतों में भाग लेते हैं। 

     युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों और कॉलेजों द्वारा विशेष सभाएं और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ