वेंटीलेटर पर मोन गांव स्थित जल निगम पानी टंकी की सप्लाई।। Raebareli news ।।

जल निगम के अधिकारियों की उदासीनता के चलते पानी की समस्या से जूझ रहे पशु पक्षी और आम जनमानस

रजनीकांत अवस्थी/शैलेंद्र प्रताप साहू

महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के मोन गांव में उत्तर प्रदेश जल निगम की ब्यवस्थाएं ध्वस्त हो चुकी है और जिम्मेदारों के मौन होने से आम जनमानस पानी की समस्या से त्रस्त है।

    आपको बता दें कि, मोन सहित आसपास क्षेत्र के गांवों में बीते कई महीनों से आए दिन पानी की सप्लाई सुचारू रूप से न हो पाने से पशु-पक्षियों व आम-जनमानस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिस वजह से ग्रामीणों में जल निगम अधिकारियों के प्रति ब्यापक आक्रोश है। वहीं जल निगम के उच्च पदों पर बैठे जिम्मेदार अधिकारी जनता की शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

     पानीटंकी में कार्यरत कर्मचारियों व ऑपरेटर के मुताबिक, पानी की टंकी परिसर में नियमानुसार दो बोरवेल हैं। परन्तु उच्च अधिकारियों की लापरवाही से एक बोरवेल आधे दशक से खराब पड़ा है। एक ही बोरवेल के सहारे समस्त क्षेत्र की जल सप्लाई होती है। जोकि आए दिन ध्वस्त रहती है। बल्कि नियम है कि, एक बोरवेल में दिक्कत आए, तो दूसरे से सप्लाई दी जा सके। लेकिन नित्य जीवन क्रिया कलाप हेतु पानी के महत्व को जल निगम  के अधिकारी शायद समझ नहीं रहे हैं। जिससे आम जनमानस जल निगम विभाग में बैठे उच्चाधिकारियों के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है। यदि समस्या का समाधान जल्द ना हुआ तो आम जनमानस तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग के आला अधिकारियों की होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ