सार.........
⭕ आदर्श नगर पंचायत महराजगंज में किया गया झंडारोहण एवं निकाली गई तिरंगा यात्रा।
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: 15 अगस्त 2024 को आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आजादी की 78वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर कार्यालय नगर पंचायत महराजगंज के परिसर में प्रातः 8ः00 बजे नगर पंचायत अध्यक्षा सरला साहू, उनके पति प्रभात साहू एवं अधिशासी अधिकारी अपर्णा मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का कार्यक्रम किया गया। इसके पश्चात महापुरुषों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस एवं बाबा भीमराव अम्बेडकर के तस्वीरों पर माल्यार्पण किया गया। नगर के वरिष्ठ सम्मानित नागरिकों द्वारा राष्ट्र के प्रति अपने-अपने विचार प्रकट किया गया। इससे पूर्व नगर पंचायत के सभी सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिको को झंडा वितरित कर नगर में तिरंगा झंडा रैली का आयोजन किया गया।
आपको बता दें कि, नगर अध्यक्ष सरल साहू ने सभी को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, यह गौरव और सम्मान का पल हैं, हम सब साथ मिलकर महराजगंज नगर को आगे ले जाने का कार्य करेंगे। नगर में सद्भावना, शांति और सौहार्द को स्थापित करते हुये नगर विकास के लिये अपनी जिम्मेदारी भी निभानी होगी।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य, भाजपा नेता व चेयरमैन पति प्रभात साहू ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और महात्मा गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि, उनकी वीरता और बलिदान के कारण ही हमें आजादी मिली है। यह आजादी हमें कठिन संघर्षों के बाद प्राप्त हुई है।
प्रभात ने अपने चिर-परिचित अंदाज में देशभक्ति की प्रेरक पंक्तियां के साथ स्वतंत्रता का महत्व बताया और देश के वीर सपूतों की शौर्य गाथाओं को याद करते हुए समाज में निष्ठा और समर्पण का आवाहन किया। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।
इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र त्यागी, जमुना प्रसाद, राम भरत यादव, गौस मोहम्मद, सभासदों उषा त्रिपाठी, विनित कुमार, रामकुमार, धर्मेंद्र वर्मा, नूरुल, मुस्ताक, जमुना प्रसाद पासवान, कमलेश, हलीम आदि उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ