नई दिल्ली में आयोजित 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में इरफान अहमद बतौर नोडल अधिकारी/विशेष अतिथि आमंत्रित

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: राष्ट्र 78वें स्वाधीनता दिवस समारोह 15 अगस्त 2024 के अवसर पर पूरे भारत के विशेष अतिथियों की उपस्थिति में नई दिल्ली के लाल किले से समारोह का साक्षी बनेगा। इन अतिथियों को विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्र के नाम उनके संबोधन को सुनने के लिए राजधानी में आमंत्रित किया गया है। 

     आपको बता दें कि, इसी क्रम में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की आठ छात्राओं, आठ शिक्षिकाओं व दो नोडल अधिकारी के 78वें स्वाधीनता दिवस समारोह 15 अगस्त 2024 विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग हेतु 2 अगस्त ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि, उक्त बैठक में प्रतिभागी शिक्षिकाओं, नोडल अधिकारियों व स्यमं का ससमय प्रतिभा किया जाना सुनिश्चित करें।

    इसी कड़ी में महराजगंज कस्बे के रहने वाले इरफान अहमद जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा रायबरेली को नई दिल्ली में आयोजित 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्तर प्रदेश की ओर से बतौर नोडल अधिकारी एवं विशेष अतिथि प्रतिभाग का अवसर प्राप्त हुआ है। इरफान अहमद ने नोडल अधिकारी एवं विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग को धन्यवाद दिया है और कहा कि, यह देश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के योगदान को सम्मानित करने और मान्यता देने के लिए एक विशिष्ट पहल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ