रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के ज्योना गांव में घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता महिला की तहरीर पर दो महिलाओं सहित चार के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।
आपको बताते हैं कि, पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव निवासिनी मिथिलेश पत्नी बाबादीन ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, गांव के ही रहने वाले विपक्षीगणों ननकू राम पुत्र लक्ष्मण, राम बहादुर पुत्र ननकू राम तथा ननकू राम की पत्नी ननका व राम बहादुर की पत्नी अंजलि एक राय होकर लाठी डंडों से लैस उसके घर में घुस आए और गालियां देने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसे लाठी डंडों से मारा पीटा, जिससे वह घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर जब उसकी देवरानी निर्मला उसे बचाने आई तो सभी हमलावरों ने उसके साथ भी गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट की। घटना में उसकी देवरानी भी घायल हो गई। सोरसराबा सुनकर जब गांव वाले दौड़े तो सभी हमलावर पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले।
मामले में कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि, पीड़िता महिला की तहरीर पर दो महिलाओं समेत पिता पुत्र के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया है।

0 टिप्पणियाँ