रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बाबा बबुरिहा मैदान में चल रहे बावन बुजुर्ग बल्ला हिन्दू मुस्लिम क्रिकेट एकता लीग के आज सोमवार को दो मैच क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल खेले गए। क्वार्टर फाइनल मैच फैशन गैलरी रायबरेली और विपिन इलेवन लखनऊ के बीच खेला गया।
आपको बता दें कि, रायबरेली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बैटिंग करने मैदान पर उतरे रायबरेली की टीम के खिलाड़ियों ने 12 ओवरों में 145 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें वकार का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
जवाब में खेलने मैदान पर उतरी लखनऊ की टीम के खिलाड़ी 115 रन पर ढेर हो गए। रायबरेली टीम ने 30 रनों से यह मैच जीत लिया।रायबरेली की तरफ से वकार की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए मैंन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरी पारी में सेमी फाइनल मैच संजय इलेवन बाराबंकी व फैशन गैलरी रायबरेली के बीच खेल गया।जिसमे रायबरेली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 12 ओवर में सभी विकेट खोते हुए मात्र 77 रन ही बना सकी। बाराबंकी टीम की कसी गेंदबाजी के चलते रायबरेली की टीम खुलकर नहीं खेल सकी। जवाब में उतरे संजय इलेवन बाराबंकी अपने 6 विकेट खोते हुए 78 रन बना कर 4 विकेट से यह मैच जीत कर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
इस मैच में गेंदबाज चांद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।मैच के आयोजक दिनेश उर्फ धुन्नी व जीशान ने बताया कि, एचएमसीएल इलेवन व संजय इलेवन बाराबंकी के बीच गुरुवार को फाइनल मैच खेला जाएगा।

0 टिप्पणियाँ