129 ग्राम सदस्य निर्विरोध, बाकी के लिए 12 को होगा मतदान।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक के 135 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए परचो की जांच और वापसी के बाद अब 129 ग्राम के सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। जबकि शेष के ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान कराना पड़ेगा। 

    आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए एडीओ पंचायत जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि, आज पर्चा वापसी के बाद सुल्तानपुर, बारी गोहनना, जिहवा, और सलेथू ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्यों का निर्वाचन मतदान के जरिए कराया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ