ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करते पकड़े गए चोरों को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर किया पुलिस के हवाले।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली; बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुलमपुर गांव में सुबह लगभग 4:30 बजे गांव के बाहर खेतों में लगे ट्रांसफार्मर से 2 चोर ट्रांसफार्मर का तेल चुरा रहे थे। सुबह-सुबह खेतों पर निकले किसानों ने उन्हें देख लिया और तेल चोरी करते चोरों को किसानों ने पकड़ लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए और दोनों चोरों को पेड़ से बांध दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों को ग्रामीणों से छुड़वा कर थाने पहुंचाया।

    आपको बता दें कि, बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुलमपुर गांव में सुबह लगभग 4:30 बजे गांव के मनीष कुमार पुत्र शीतला प्रसाद के खेत में लगे ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर से हरचंदपुर थाना क्षेत्र के सेवंथी मजरे डिधौरा गांव के रहने वाले चोर गंगाचरण पुत्र सत्यनारायण लोध उम्र 45 वर्ष व उसका बेटा अमित कुमार पुत्र गंगाचरण उम्र 20 वर्ष को खेतों की ओर निकले ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। ग्रामीणों के द्वारा चोर पकड़े जाने पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने दोनों चोरों को पीटकर एक पेड़ से बांध दिया और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोरों को पकड़ कर थाने पहुंचाया। दोनों के पास से 5 लीटर ट्रांसफार्मर से चोरी किया गया तेल भी बरामद किया गया है।

    थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, चोरों को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ