प्रसपा ने जनसमस्याओं को लेकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष आफताब अहमद उर्फ रज्जू खान के नेतृत्व में जनसमस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उसके बाद राज्यपाल को सम्बोधित जिलाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें किसान एवं श्रमिक विरोधी अध्यादेशो को वापस लिए जाने समेत विभिन्न मांगे शामिल रहीं।
आपको बता दें कि, इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि, पूरा देश वर्तमान में कोरोना जैसी महामारी के दुष्प्रभाव का शिकार है। लाॅकडाउन के कारण लोगों का कारोबार चैपट हो गया है। व्यवसायिक माहौल के अस्त-व्यस्त होने से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। भारी संख्या में लोग बेरोजगारी का शिकार हैं। फिर भी सरकार गरीबों के हितों की अनदेखी करते हुए लगातार जनविरोधी कानूून लेकर आ रही है। उन्होंने कहा कि, किसान और श्रमिकों के विरोध में सरकार जो कानून लेकर आई है उससे देश भर के नागरिकों में गहरा आक्रोश है। इसी क्रम में केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा सरकारी विभागों के निजीकरण से जनता द्वारा दषकों में तैयार किये गये तंत्र को एक तरह से बेचने का काम किया जा रहा है। जिसे आम जनमानस कार्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए एक तरह से देशविरोधी षड़यंत्र के तौर पर देख रहा है।
इसके अलावा ज्ञापन में यह भी कहा है कि, शहर में अकसर देखा जाता है कि, पुलिस व्यवसायिक क्षेत्र बाजारों एवं दुकानों के आस-पास मोटरसाइकिलों की चेकिंग लगाकर कारोबार का माहौल भंग करती है, इस व्यवस्था को तत्काल रोका जाए, साथ ही सई नदी के पुल के चैड़ीकरण की भी मांग उठाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा अर्शी खान, महिला जिला अध्यक्ष शबनम उर्फ बकरीदन मोनू कुरैशी, मोहम्मद इस्लाम, राघवेंद्र यादव, राणा संजय सिंह, शोभित श्रीवास्तव, राजदेव यादव, जेपी सिंह, सर्वेश पासी, धर्मेंद्र यादव, अर्पित यादव, महमूद उल हसन, अमीन मंसूरी, सैयद, अरशद अली, महेश यादव, अमर यादव, हिमांशु यादव, अजय यादव, अखिलेश यादव, पप्पू सिंह, मोहम्मद आजाद, रमेश अग्रहरि, कुलदीप सिंह, नफीस अहमद, रामजी मौर्य, श्रवण यादव, प्रतिभा सोनकर आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ