भदोखरपुलिस ने गाय की हत्या करने वालों से सांठ-गांठ करके छोड़ दिया-संजय पासी
घटना की सूचना देने के कारण पीड़ित को दी जा रही जान से मारने की धमकी
सी.एम. डी.जी.पी., डी.एम. व एस.पी. को भेजा शिकायती पत्र
रजनीकांतअवस्थी
रायबरेली: राष्ट्रीय पासी सेना के अध्यक्ष संजय पासी ने कहा कि, भदोखर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सनही गांव में कुछ लोगों ने एक गाय को मार डाला। गाय तड़पती हुई अनीता के दरवाजे पर गिरकर मर गयी। घटना की सूचना भदोखर पुलिस को दी गयी। भदोखर पुलिस ने गाय के हत्यारों से सांठ-गांठ कर मामला दबा दिया। गाय की हत्या करने वालों ने अनीता जो कि, एक दलित पासी जाति की महिला है, जान से मारने की धमकी दी। अनीता ने उ0प्र0 के मुख्यमन्त्री, पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, जिलाधिकारी रायबरेली एवं पुलिस अधीक्षक रायबरेली को शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
आपको बता दें कि, मुख्यमन्त्री व अन्य अधिकारियों को भेजे गये शिकायती पत्र में लिखा गया है कि, घटना दिनाँक 28-09-2020 लगभग 12ः00 बजे की है, कही से आयी हुई एक गाय अखिलेश तिवारी उर्फ कूकू पुत्र शीतलादीन व हौंसला तिवारी पुत्र शीतलादीन के घर के पास हाता में चली गयी तभी कुकू उर्फ अखिलेश तिवारी ने बल्लम गाय के पेट में मार दिया, जिससे गाय तड़पते हुए मेरे घर के सामने गिर गयी तथा तड़प-तड़प कर मर गई। उक्त घटना की सूचना मैंने पलिस को डायल 112 पर दिया, तो मौके पर पुलिस आयी तथा कहा आप इसकी सूचना थाना भदोखर में लिखित में दो, तभी कुछ होगा, प्रार्थिनी ने एक लिखित प्रार्थना-पत्र थाना भदोखर में दिया, जिसमें हल्का सिपाही मौके पर आये और प्रतिपक्षी से मिलकर गाय को उठवा कर रामबाग में गाड़ दिया, पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया गया। उक्त गाय को हौसला तिवारी, अखिलेश व शीतलादीन ने मिलकर गाड़ दिया है। थाने में सूचना देने के कारण तीनों लोगों ने प्रार्थिनी को धमकी दी कि, और जात सूचक शब्दों से गाली देते हुए कहा कि, पासिन तुम्हारा दिमाग बहुत खराब हो गया है। भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए कहा कि, अब तुमने ब्राहम्णों से पंगा लिया है, ज्यादा दिन जिन्दा नहीं रहोगी, एैसी जगह मरवाकर फेंकवा दूँगा कि, तुम्हारी लाश का भी पता नहीं चलेगा। पासी सेना के अध्यक्ष संजय पासी ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि, आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही न हुई, तो पासी समाज सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

0 टिप्पणियाँ